Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

हिमाचल प्रदेश : शिमला के एसएसपी ने संतोषजनक प्रदर्शन न होने पर एसएचओ को निलंबित किया

शिमला, 22 जून (भाषा) हिमाचल प्रदेश के न्यू शिमला पुलिस थाने के प्रभारी (एसएचओ) को कर्तव्यों के निर्वहन में उनका प्रदर्शन असंतोषजनक पाए जाने के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

शिमला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गौरव सिंह ने प्रदर्शन की समीक्षा के बाद संबंधित अधिकारी को निलंबित कर दिया।

सिंह ने बताया कि एसएचओ को पिछले महीने उनके औसत से कम प्रदर्शन को लेकर चेतावनी दी गई थी, लेकिन नवीनतम समीक्षा में उनके कामकाज में कोई उल्लेखनीय सुधार नहीं पाया गया।

एसएसपी ने कहा कि जो अधिकारी अपने कर्तव्यों का प्रभावी और दक्षता के साथ निर्वहन करने में विफल रहेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भाषा तान्या सुरेश

सुरेश