Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

राजस्थान : जैश-ए-मोहम्मद के सदस्यों से संपर्क रखने के आरोप में एक महिला गिरफ्तार

जयपुर, 22 जून (भाषा) राजस्थान आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस) ने पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सदस्यों से संपर्क रखने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है।

एटीएस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान बबीता धाकड़ उर्फ खदीजा के रूप में हुई है। मूल रूप से गंगापुर की रहने वाली महिला वर्तमान में जयपुर में रह रही थी। खुफिया जानकारी मिलने के बाद रविवार को उसे हिरासत में लिया गया।

अधिकारियों के अनुसार पूछताछ के दौरान उसकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। प्रारंभिक जांच में उसके मोबाइल फोन से दो सिम कार्ड और एक फेसबुक अकाउंट मिला, जिसमें आपत्तिजनक सामग्री और विदेशी प्रोफाइल से जुड़े लिंक पाए गए। महिला की फ्रेंड लिस्ट में कई प्रोफाइल ऐसे थे जिनमें जैश-ए-मोहम्मद और अन्य उग्रवादी संगठनों से संबंधित झंडे और हथियारबंद आतंकियों जैसी तस्वीरें थीं।

पुलिस ने बताया कि उसके वाट्सऐप पर कई पाकिस्तानी नंबरों और विदेशी संपर्कों से बातचीत के प्रमाण मिले हैं।

सूत्रों के अनुसार महिला ने खुलासा किया कि पाकिस्तान स्थित एक मौलवी ने फोन पर उसका धर्म परिवर्तन कराया था और उसे पाकिस्तान बुलाए जाने की योजना थी।

इन तथ्यों के आधार पर एटीएस ने उसे गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया। उसे अदालत में पेश किया गया जहां उसे 27 जून तक एटीएस की हिरासत में भेज दिया गया।

भाषा बाकोलिया मनीषा अविनाश

अविनाश

अविनाश