Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

कश्मीर: मीरवाइज उमर फारूक ने दी खीर भवानी मेले की शुभकामनाएं

श्रीनगर, 22 जून (भाषा) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारूक ने कश्मीरी पंडितों को सोमवार को खीर भवानी मेले की शुभकामनाएं दीं।

मीरवाइज उमर फारूक ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ मैं अपने कश्मीरी पंडित भाइयों को इस पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। यह दिन आपसी सम्मान, भाईचारे और कश्मीर की उस साझा विरासत की भावना को फिर से जीवंत करे, जिसे हमने विरासत में पाया है।

सैकड़ों कश्मीरी पंडित गांदरबल जिले के तुलमुल्ला स्थित रग्न्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए एकत्र हुए, जिसे आमतौर पर खीर भवानी मंदिर के नाम से जाना जाता है।

भाषा शोभना अविनाश

अविनाश