पुडुचेरी, 17 मई (भाषा) पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने रविवार को थट्टनचावड़ी विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दे दिया और मंगलम सीट बरकरार रखी है।
रंगासामी ने नौ अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों में इन दोनों सीटों से चुनाव लड़ा और दोनों पर जीत हासिल की।
विधानसभा सचिव जे दयालाने ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मुख्यमंत्री ने थट्टनचावड़ी सीट से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन क्षेत्र की रिक्ति की घोषणा करने वाली आवश्यक अधिसूचना अगले कुछ दिनों में जारी कर दी जाएगी।
रंगासामी ने 13 मई को मंत्रियों ए. नमस्सिवयम और मल्लाडी कृष्णा राव के साथ पदभार ग्रहण किया था। उन्होंने 1985 से अब तक जितने भी चुनाव लड़े हैं, उन सभी में थट्टनचावड़ी सीट जीती है।
रंगासामी ने थट्टनचावड़ी से वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सांसद वी वैथिलिंगम को हराया था। उन्होंने मंगलम सीट रखी है, जो एक ग्रामीण क्षेत्र है।
भाषा धीरज नरेश
नरेश