Breaking News

तमिलनाडु में वरिष्ठ IPS अधिकारियों का फेरबदल, टीएस अन्बू ADGP लॉ & ऑडर नियुक्त     |   JK: रोपवे रुकने से हवा में अटके 200 से ज्यादा पर्यटकों को बचाया, रेस्क्यू जारी     |   भारत मौसम विज्ञान विभाग ने तेलंगाना के कई जिलों में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया     |   बिहार के सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली में कामराज लेन स्थित बंगला नंबर 6 आवंटित     |   राष्ट्रपति मुर्मू ने 2 पद्म विभूषण, 6 पद्म भूषण और 58 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए     |  

तृणमूल के शीर्ष नेताओं ने विधानसभा चुनाव में हार के बाद जिला परिषद सदस्यों के साथ बैठक की

कोलकाता, 17 मई (भाषा) तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने रविवार को पार्टी के जिला परिषद सदस्यों के साथ बैठक कर “बंगाल की रक्षा और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने” की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इससे एक दिन पहले, पार्टी नेतृत्व ने विधानसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार रहे नेताओं के साथ कोलकाता में स्थित ममता के आवास कालीघाट पर बैठक की थी। उस बैठक में शीर्ष नेताओं ने कहा था कि हालिया विधानसभा चुनावों में करारी हार के बावजूद संगठन फिर से खड़ा होगा।

तृणमूल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हमारी अध्यक्ष ममता बनर्जी और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कालीघाट में हमारे जिला परिषद सदस्यों से मुलाकात की।”

पोस्ट में कहा गया है, “हम सब मिलकर बेहतर कल के लिए यह लड़ाई जारी रखेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि बंगाल को विभाजन और हिंसा के समर्थकों से सुरक्षित रखा जाए।”

विधानसभा चुनावों में करारी पराजय के बाद तृणमूल नेतृत्व अब संगठन के पुनर्निर्माण और ग्रामीण क्षेत्रों में अपने जनाधार को बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप