Breaking News

तमिलनाडु में वरिष्ठ IPS अधिकारियों का फेरबदल, टीएस अन्बू ADGP लॉ & ऑडर नियुक्त     |   JK: रोपवे रुकने से हवा में अटके 200 से ज्यादा पर्यटकों को बचाया, रेस्क्यू जारी     |   भारत मौसम विज्ञान विभाग ने तेलंगाना के कई जिलों में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया     |   बिहार के सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली में कामराज लेन स्थित बंगला नंबर 6 आवंटित     |   राष्ट्रपति मुर्मू ने 2 पद्म विभूषण, 6 पद्म भूषण और 58 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए     |  

बिना वीजा के भारत में प्रवेश करने पर चीनी नागरिक बिहार में गिरफ्तार

मोतिहारी (बिहार), 17 मई (भाषा) बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में पुलिस ने कथित तौर पर वैध यात्रा दस्तावेज, जिनमें वीजा भी शामिल है, न रखने के आरोप में एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

शनिवार को नेपाल से भारत में प्रवेश करते समय सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने रक्सौल में याओ शुझांग नाम के चीनी नागरिक को पकड़ा।

चीन के शेंडोंग प्रांत के निवासी शुझांग को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया, जिसने उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया।

हरैया थाने के प्रभारी किशन पासवान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा,‘‘प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह व्यक्ति खिलौनों का व्यवसाय करता है और अपने व्यावसायिक कार्यों के लिए भारत के लोगों को काम पर रखना चाहता था।’’

शुझांग के पास चीनी अधिकारियों द्वारा जारी किया गया पासपोर्ट था। पासवान ने कहा, ‘‘एसएसबी द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।’’ अन्य संबंधित एजेंसियों के अधिकारी भी उससे पूछताछ कर रहे हैं।

भाषा संतोष दिलीप

दिलीप