Breaking News

अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ाए, कल से दो रुपये प्रति लीटर महंगा     |   रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव नई दिल्ली पहुंचे, कल ब्रिक्स समिट में लेंगे हिस्सा     |   केरल CM के नाम का कल होगा ऐलान: जयराम रमेश     |   अमूल ने दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाए     |   बागियों पर AIADMK का बड़ा एक्शन, 29 नेताओं को पद से हटाया     |  

केरल : बिजली गिरने से चार युवकों की मौत पर पिनराई विजयन ने जताया शोक

तिरुवनंतपुरम, 13 मई (भाषा) केरल के निवर्तमान मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मलप्पुरम जिले के मंकाडा में बिजली गिरने की घटना में चार युवकों की मौत पर बुधवार को गहरा शोक व्यक्त किया।

विजयन ने एक बयान में कहा कि यह घटना ‘‘बेहद पीड़ादायक और दुखद’’ है तथा इस क्षति की भरपाई नहीं की जा सकती।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम मलप्पुरम के मंकाडा के निकट एक पहाड़ी पर बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई थी।

मृतकों की आयु 18 से 20 वर्ष के बीच थी। वे सात युवकों के एक समूह का हिस्सा थे, जो इलाके के लोकप्रिय दर्शनीय स्थल माने जाने वाले पहाड़ी क्षेत्र में गए थे।

विजयन ने घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से पात्रता के अनुसार मुआवजा देने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए।

निवर्तमान मुख्यमंत्री ने लोगों से प्राकृतिक आपदाओं की पृष्ठभूमि में अत्यधिक सतर्क रहने की अपील की और कहा कि बिजली गिरने संबंधी चेतावनियों को गंभीरता से लिया जाए तथा सुरक्षा दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए।

भाषा मनीषा वैभव

वैभव