नयी दिल्ली, 13 मई (भाषा) एस्सार ग्रुप की आईटी कंपनी ब्लैक बॉक्स ने ब्राजील स्थित सिस्टम इंटीग्रेटर 2एस इनोवाकोएस टेक्नोलॉजियास एसए का अधिग्रहण पूरा होने की बुधवार को जानकारी दी।
ब्लैक बॉक्स को उम्मीद है कि इस कंपनी के अधिग्रहण से उसके राजस्व में सालाना 500 करोड़ रुपये का इजाफा होगा।
ब्लैक बॉक्स के पूर्णकालिक निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संजीव वर्मा ने कहा, ‘‘ 2एस का अधिग्रहण ब्लैक बॉक्स की वैश्विक विकास यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह उच्च-विकास वाले लातिन अमेरिका बाजार में हमारी रणनीतिक स्थिति को और मजबूत करता है।’’
वर्मा ने कहा, ‘‘ ...इस सौदे से करीब 500 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व हासिल होने की उम्मीद है।’’
इस अधिग्रहण की प्रभावी तिथि एक मई 2026 है।
भाषा निहारिका
निहारिका