Breaking News

अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ाए, कल से दो रुपये प्रति लीटर महंगा     |   रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव नई दिल्ली पहुंचे, कल ब्रिक्स समिट में लेंगे हिस्सा     |   केरल CM के नाम का कल होगा ऐलान: जयराम रमेश     |   अमूल ने दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाए     |   बागियों पर AIADMK का बड़ा एक्शन, 29 नेताओं को पद से हटाया     |  

मोहन बागान के पूर्व अध्यक्ष टूटू बोस का निधन

कोलकाता, 13 मई (भाषा) मोहन बागान के पूर्व अध्यक्ष स्वपन साधन बोस, जिन्हें कोलकाता के फुटबॉल हलकों में प्यार से ‘टूटू बाबू’ कहा जाता था, का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 79 वर्ष के थे।

भारतीय फुटबॉल प्रशासन के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में से एक बोस का कई स्वास्थ्य समस्याओं के कारण यहां के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, मंगलवार रात करीब 11.45 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

बोस के पोते अरिनजॉय बोस ने फेसबुक पर पोस्ट किया, ‘‘हम अत्यंत दुख के साथ टूटू बोस के निधन की घोषणा करते हैं। वह एक आदर्श पिता और दादा थे। वह एक उत्कृष्ट प्रशासक थे और अपने आसपास के सभी लोगों के लिए बहुत बड़ा सहारा थे।’’

बोस ने मोहन बागान को देश का सर्वश्रेष्ठ क्लब बनाने में अहम भूमिका निभाई। वह लगभग तीन दशक तक इस फुटबॉल क्लब से जुड़े रहे और इस बीच उन्होंने सचिव और अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर काम किया।

भाषा

पंत

पंत