Breaking News

अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ाए, कल से दो रुपये प्रति लीटर महंगा     |   रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव नई दिल्ली पहुंचे, कल ब्रिक्स समिट में लेंगे हिस्सा     |   केरल CM के नाम का कल होगा ऐलान: जयराम रमेश     |   अमूल ने दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाए     |   बागियों पर AIADMK का बड़ा एक्शन, 29 नेताओं को पद से हटाया     |  

13 मई: आज ही के दिन 1952 में आरंभ हुआ था स्‍वतंत्र भारत का पहला संसद सत्र

नयी दिल्ली, 13 मई (भाषा) भारत के इतिहास में 13 मई का अपना खास मुकाम है। देश के लोकतांत्रिक इतिहास में यह दिन मील का पत्थर है। स्वतंत्र भारत का पहला संसद सत्र 13 मई 1952 से आहूत किया गया था।

तीन अप्रैल 1952 को पहली बार उच्च सदन यानी राज्यसभा का गठन किया गया और इसका पहला सत्र 13 मई 1952 को आयोजित किया गया। इसी तरह 17 अप्रैल 1952 को पहली लोकसभा का गठन किया गया जिसका पहला सत्र 13 मई 1952 को आहूत किया गया।

देश दुनिया के इतिहास में 13 मई की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1830 : इक्वाडोर गणराज्य की स्थापना, जुआन जोस फ्लोरेंस पहले राष्ट्रपति बने।

1905 : भारत के पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद का जन्म।

1952 : स्वतंत्र भारत में संसद का पहला सत्र आहूत।

1960 : मैक्स इसेलीन के नेतृत्व में स्विट्जरलैंड का एक खोजी दल हिमालय में धौलागिरी पर्वत शिखर पर पहुंचा।

1962 : सर्वपल्ली राधाकृष्णन देश के दूसरे राष्ट्रपति बने।

1981 : पोप जॉन पॉल द्वितीय को तुर्किये के एक नागरिक ने वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स स्क्वायर में गोली मार दी। पोप इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए।

1995 : ब्रिटेन की एक महिला, जो दो बच्चों की मां थी, ने शेरपाओं की मदद और ऑक्सीजन के बिना एवरेस्ट फतह दिया।

1998 : विश्व भर की आलोचना और दबाव की परवाह न करते हुए भारत ने दो और परमाणु परीक्षण किए।

2001 : भारतीय साहित्य जगत के सबसे बड़े नामों में से एक आर के नारायण का निधन।

2009 : यूरोपीय आयोग ने कंप्यूटर चिप बनाने वाली कंपनी इंटेल पर प्रतिद्वंद्वी कंपनी के प्रति गलत व्यावसायिक नीतियां अपनाने को लेकर एक अरब यूरो से अधिक का जुर्माना लगाया।

2014 : तुर्किये की एक खदान में विस्फोट होने और आग लगने से 238 खदान कर्मियों की मौत।

2016 : भारत के प्रसिद्ध संत और संत निरंकारी मिशन के आध्यात्मिक गुरु बाबा हरदेव सिंह का निधन।

2018 : जाने माने कवि एवं लेखक तथा पूर्व सांसद बालकवि बैरागी का 87 वर्ष की उम्र में निधन। इसी दिन पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी नयी दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के कारण 41 लोगों की मौत हो गयी और भारी नुकसान हुआ।

2022 : दिल्ली में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास इमारत में आग लगने से 27 लोगों की मौत।

2024 : मुंबई के घाटकोपर इलाके में होर्डिंग गिरने से 14 लोगों की मौत ।

2025 : पंजाब के अमृतसर में जहरीली शराब पीने से 23 लोगों की मौत ।

भाषा

मनीषा

मनीषा