Breaking News

दिल्ली: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट 2024 के दौरान हमले के मामले में अलका लांबा दोषी करार     |   ‘सुरक्षा सहयोग को और बढ़ाना चाहिए’, PAK PM के साथ मीटिंग में बोले चीनी राष्ट्रपति     |   तमिलनाडु: AIADMK के इस्तीफा देने वाले तीनों विधायक विजय की पार्टी TVK में शामिल     |   बकरीद पर खुले में कुर्बानी न दें, सभी की भावनाओं का सम्मान करें: वक्फ बोर्ड     |   US विदेश मंत्री मार्क रूबियो जयपुर पहुंचे, आमेर किला-सिटी पैलेस का दौरा करेंगे     |  

मेरठ में अवैध हथियार आपूर्ति गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

मेरठ, (उप्र), छह मई (भाषा) मेरठ जिले में कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार आपूर्ति गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि थाना कोतवाली पुलिस टीम को खत्तों के पास अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त की सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान सलमान (26) और समीर (23) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से छह अवैध हथियार और एक कारतूस बरामद किया गया।

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि आरोपी सलमान अवैध हथियार खरीदकर समीर को बेचता था। इस संबंध में थाना कोतवाली में शस्त्र कानून की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी सलमान के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

भाषा सं जफर आशीष

आशीष