Breaking News

राजस्थान के चूरू में आया रेतीला तूफान     |   अभिषेक बनर्जी को CID ने नोटिस दिया     |   बिहार की पूर्व CM राबड़ी देवी ने अपना सरकारी आवास खाली करने से किया इनकार     |   'एक भी परीक्षा बिना गड़बड़ी के नहीं कराई जा रही...', CUET-UG परीक्षा में खामी पर बोले राहुल गांधी     |   ISI और अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से जुड़े 9 आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की कार्रवाई     |  

मेरठ में अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

मेरठ, छह मई (भाषा) मेरठ की थाना इंचोली पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मौके से बड़ी संख्या में तैयार एवं अर्द्धनिर्मित हथियार, बैरल, कारतूस और निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, पांच मई को ग्राम खरदौनी में छापा मारा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इमरान (40), कुलदीप (37), नरेंद्र और उमंग ठाकुर (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से बड़ी संख्या में तैयार एवं अर्द्धनिर्मित हथियार, कारतूस और निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क के लिंक खंगाले जा रहे हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ के खिलाफ पहले भी शस्त्र अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं।

भाषा सं जफर आशीष

आशीष

आशीष