Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

आईडी फ्रेश का चार साल में अपने कारोबार को 2,500 करोड़ रुपये पर पहुंचाने का लक्ष्य

बेंगलुरु, 14 अप्रैल (भाषा) रेडी-टू-कुक पैकबंद खाद्य पदार्थ कंपनी आईडी फ्रेश फूड ने चार साल में अपने राजस्व को 2,500 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी-भारत रजत दिवाकर ने यह जानकारी दी है।

दिवाकर ने कहा कि अजीम प्रेमजी की पारिवारिक निवेश इकाई, प्रेमजीनिवेश के समर्थन वाली कंपनी, अलग-अलग जगहों और जिन श्रेणियों में यह काम करती है, वहां मजबूत मांग के रुख से उत्साहित है। उन्होंने कहा कि इसकी योजना पूरे भारत में नए संयंत्र लगाने और मांग पूरी करने के लिए मौजूदा संयंत्रों की क्षमता बढ़ाने की है।

उन्होंने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘भारतीय अर्थव्यवस्था में जिस तरह की वृद्धि हम देख रहे हैं, कम से कम मेरे हिसाब से, सभी जगहों पर हमारी मुख्य श्रेणी को अपनाने से कोई शक नहीं है कि हम 10 से 15 साल में एक अरब डॉलर का व्यवसाय बन सकते हैं।’’

दिवाकर ने कहा कि कंपनी का अभी का लक्ष्य अगले चार साल में 2,500 करोड़ रुपये का कारोबार हासिल करना है, जो वितरण बढ़ाने, उत्पाद श्रृंखला में नवाचार और ताज़ा, आसान खाने के समाधान के लिए ग्राहकों की बढ़ती पसंद से आगे बढ़ेगा।

दिवाकर ने कहा कि वर्ष 2005 में शुरू हुई आईडी फ्रेश फूड की मौजूदगी 100 से ज़्यादा शहरों में है। वित्त वर्ष 2024-25 में इसका राजस्व लगभग 680 करोड़ रुपये था। यह पिछले पांच साल में लगभग 20 प्रतिशत की संचयी वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़ रहा है।

सार्वजनिक होने के बारे में पूछे जाने पर, दिवाकर ने कहा, ‘‘सूचीबद्धता को लेकर अभी हमारे पास कोई पक्की योजना नहीं है... किसी कंपनी को सूचीबद्ध करने के लिए, बहुत सी चीज़ें सही होनी चाहिए। मुझे नहीं लगता कि हम अभी वहां पहुंचे हैं। एक बार जब हमें लगेगा कि इसके लिए सभी चीज़ें सही जगह पर हैं, तो शायद तभी हमारे पास कोई तारीख होगी।’’

कंपनी का अभी ध्यान वितरण बढ़ाने, उत्पाद श्रृंखला में नवाचार करने और ताज़ा, आसान खाने के समाधान के लिए ग्राहक की बढ़ती पसंद का फ़ायदा उठाना है।

दिवाकर ने कहा, आईडी फूड ने पहले वित्त वर्ष 2026-27 में 1,000 करोड़ रुपये की कंपनी बनने का लक्ष्य रखा था। ‘‘यह मील का पत्थर हासिल करने के लिए कंपनी काफी हद तक अपनी राह पर है।’’

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय