Breaking News

कोलकाता से एक गिरफ्तार, पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों के लिए जासूसी करने का आरोप     |   विदेश से लौटते ही कल पीएम मोदी कैबिनेट मंत्रियों के साथ मीटिंग करेंगे     |   रोम: पीएम मोदी को खाद्य एवं कृषि संगठन का सर्वोच्च सम्मान मिला     |   भोपाल: ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम नहीं होगा, परिवार की याचिका कोर्ट से खारिज     |   केरलम में दूध के दाम चार रुपये बढ़े, एक जून से होंगे लागू     |  

शिमला में कार खाई में गिरी, दो पर्यटकों की मौत

शिमला, 14 अप्रैल (भाषा) हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के समर हिल इलाके में एक कार के गहरी खाई में गिर जाने से दो पर्यटकों की मौत हो गई। दोनों मृतक चंडीगढ़ के निवासी थे। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा सोमवार देर रात समर हिल के एमआई रूम क्षेत्र के पास हुआ।

पुलिस ने बताया कि गाड़ी को पीछे करने की कोशिश के दौरान चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार लुढ़ककर गहरी खाई में जा गिरी। उसने बताया कि कार सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान चंडीगढ़ के मलोया निवासी बारा सिंह और गुरमीत सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस दल ने खाई से शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान महाविद्यालय व अस्पताल (आईजीएमसी)भेज दिया। उसने बताया कि विधिक प्रक्रिया के बाद दोनों शव परिवार को सौंप दिये गए।

शिमला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गौरव सिंह ने घटना की पुष्टि की है।

भाषा सुमित धीरज

धीरज