Breaking News

असम एग्जिट पोल: NDA को 102 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 23 सीटें मिलने का अनुमान     |   गृहमंत्री अमित शाह लेह पहुंचे; लद्दाख के उपराज्यपाल और सांसद ने उनका स्वागत किया     |   पंजाब बीजेपी 1 मई को चंडीगढ़ में ‘जनता दी विधानसभा’ आयोजित करेगी     |   ब्रह्मोस एयरोस्पेस का रिवेन्यू FY2025-26 के लिए ₹5200 करोड़ के पार पहुंचा: DRDO     |   '226 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे', ममता ने बंगाल में टीएमसी की जीत का दावा किया     |  

राजस्थान में भीषण गर्मी, बाड़मेर में दर्ज किया गया 41.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान

जयपुर, 14 अप्रैल (भाषा) राजस्थान में पिछले 24 घंटों में दिन का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया और कई स्थान पर सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के अनुसार राज्य में बाड़मेर में सबसे अधिक 41.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है।

विभाग ने बताया कि कोटा में 41.5 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 40.8 डिग्री, जैसलमेर और चूरू में 40.5 डिग्री, पिलानी (झुंझुनूं) में 39.3 डिग्री और जयपुर में 38.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तामपान दर्ज किया गया।

राज्य के कई स्थान पर दिन का तापमान सामान्य से 1 से 2.8 डिग्री अधिक रहा।

विभाग ने अगले चार-पांच दिन तक राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम रहने और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और वृद्धि होने का अनुमान जताया है।

विभाग के अनुसार 17 और 18 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों, विशेषकर जोधपुर और बीकानेर संभाग में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो सामान्य से 3 से 4 डिग्री अधिक होगा।

विभाग के अनुसार और कुछ स्थानों पर लू की स्थिति भी बन सकती है।

भाषा बाकोलिया जोहेब

जोहेब