Breaking News

कोलकाता से एक गिरफ्तार, पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों के लिए जासूसी करने का आरोप     |   विदेश से लौटते ही कल पीएम मोदी कैबिनेट मंत्रियों के साथ मीटिंग करेंगे     |   रोम: पीएम मोदी को खाद्य एवं कृषि संगठन का सर्वोच्च सम्मान मिला     |   भोपाल: ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम नहीं होगा, परिवार की याचिका कोर्ट से खारिज     |   केरलम में दूध के दाम चार रुपये बढ़े, एक जून से होंगे लागू     |  

भारत-जर्मनी विदेश कार्यालय वार्ताओं के लिए बर्लिन पहुंचे विदेश सचिव मिसरी

लंदन, 14 अप्रैल (भाषा) विदेश सचिव विक्रम मिसरी मंगलवार को बर्लिन पहुंचे, जहां वह जर्मन अधिकारियों के साथ व्यापार, निवेश, रक्षा, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, हरित ऊर्जा तथा अन्य प्रमुख वैश्विक व क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

जर्मनी में भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “विदेश सचिव विक्रम मिसरी भारत-जर्मनी विदेश कार्यालय परामर्श के लिए बर्लिन पहुंचे हैं।”

पोस्ट में आगे कहा गया है, “यह यात्रा जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की जनवरी 2026 में भारत की सफल यात्रा के बाद हो रही है। यह भारत और जर्मनी के बीच लगातार उच्च-स्तरीय संपर्क को दर्शाती है।”

मिसरी जर्मन विदेश कार्यालय के स्टेट सेक्रेटरी जी एंड्रियास वो गेयर के साथ भारत-जर्मनी विदेश कार्यालय परामर्श की सह-अध्यक्षता करेंगे।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश