Breaking News

असम एग्जिट पोल: NDA को 102 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 23 सीटें मिलने का अनुमान     |   गृहमंत्री अमित शाह लेह पहुंचे; लद्दाख के उपराज्यपाल और सांसद ने उनका स्वागत किया     |   पंजाब बीजेपी 1 मई को चंडीगढ़ में ‘जनता दी विधानसभा’ आयोजित करेगी     |   ब्रह्मोस एयरोस्पेस का रिवेन्यू FY2025-26 के लिए ₹5200 करोड़ के पार पहुंचा: DRDO     |   '226 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे', ममता ने बंगाल में टीएमसी की जीत का दावा किया     |  

उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने दो महिला वकीलों को केरल उच्च न्यायालय की न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (भाषा) उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने केरल उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए दो महिला अधिवक्ताओं के नाम की मंगलवार को सिफारिश की।

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने एक बैठक में प्रीता अरविंदन कृष्णम्मा और लिज मैथ्यू एंथ्रेपर के नाम पर मुहर लगाई।

कॉलेजियम ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में तीन न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति से जुड़े प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी, जिनमें राजेश्वरी नारायण हेगड़े, केदामबाड़ी गणेश शांति और महादेवप्पा ब्रुंगेश शामिल हैं।

एक अन्य फैसले में कॉलेजियम ने चार अतिरिक्त न्यायाधीशों को तेलंगाना उच्च न्यायालय में स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दे दी, जिनमें न्यायमूर्ति यारा रेणुका, न्यायमूर्ति नंदीकोंडा नरसिंह राव, न्यायमूर्ति ई तिरुमला देवी और न्यायमूर्ति बीआर मधुसूदन राव शामिल हैं।

कॉलेजियम ने अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति मंजुषा अजय देशपांडे को बंबई उच्च न्यायालय की स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने संबंधी प्रस्ताव को भी स्वीकृति दे दी।

भाषा पारुल पवनेश

पवनेश