Breaking News

असम एग्जिट पोल: NDA को 102 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 23 सीटें मिलने का अनुमान     |   गृहमंत्री अमित शाह लेह पहुंचे; लद्दाख के उपराज्यपाल और सांसद ने उनका स्वागत किया     |   पंजाब बीजेपी 1 मई को चंडीगढ़ में ‘जनता दी विधानसभा’ आयोजित करेगी     |   ब्रह्मोस एयरोस्पेस का रिवेन्यू FY2025-26 के लिए ₹5200 करोड़ के पार पहुंचा: DRDO     |   '226 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे', ममता ने बंगाल में टीएमसी की जीत का दावा किया     |  

अदाणी ग्रीन एनर्जी को ईएसजी खंड में केयरएज ने दी सर्वोच्च रेटिंग

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (भाषा) अदाणी समूह की नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड को केयर ईएसजी रेटिंग्स से 87.3 स्कोर के साथ शीर्ष रेटिंग मिली है, जो इस एजेंसी द्वारा आंकी गई भारतीय कंपनियों में सर्वोच्च स्तर है।

रेटिंग एजेंसी ने एक बयान में कहा कि ‘केयरएज-ईएसजी 1प्लस’ की रेटिंग नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में टिकाऊ तौर-तरीकों के प्रति कंपनी की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

यह आकलन पर्यावरण, सामाजिक और प्रशासन (ईएसजी) से जुड़े जोखिमों और अवसरों के व्यापक विश्लेषण पर आधारित है। आकलन में पाया गया कि कंपनी ने जलवायु जोखिम प्रबंधन, जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन और जैव विविधता संरक्षण जैसे क्षेत्रों में मजबूत प्रदर्शन किया है।

अदाणी ग्रीन एनर्जी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आशीष खन्ना ने कहा कि सर्वाधिक ईएसजी स्कोर हासिल करना बड़े पैमाने पर टिकाऊ विकास और दीर्घकालिक मूल्य सृजन के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।

केयरएज-ईएसजी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सैकत रॉय ने कहा कि यह रेटिंग कंपनी के मजबूत ईएसजी ढांचे और दीर्घकालिक रणनीति को दर्शाती है, जिससे निवेशकों और ऋणदाताओं के बीच उसकी विश्वसनीयता बढ़ती है।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय