Breaking News

असम एग्जिट पोल: NDA को 102 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 23 सीटें मिलने का अनुमान     |   गृहमंत्री अमित शाह लेह पहुंचे; लद्दाख के उपराज्यपाल और सांसद ने उनका स्वागत किया     |   पंजाब बीजेपी 1 मई को चंडीगढ़ में ‘जनता दी विधानसभा’ आयोजित करेगी     |   ब्रह्मोस एयरोस्पेस का रिवेन्यू FY2025-26 के लिए ₹5200 करोड़ के पार पहुंचा: DRDO     |   '226 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे', ममता ने बंगाल में टीएमसी की जीत का दावा किया     |  

मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट के चयन पर प्रशांत किशोर का तंज, कहा-‘अब बिहार गुजरात से संचालित होगा

पटना, 14 अप्रैल (भाषा) बिहार में नए मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मंगलवार को कहा कि अब बिहार ‘‘गुजरात से संचालित होगा।’’

किशोर ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘ज्ञान की भूमि बिहार को ‘चाल, चरित्र और चेहरा’ का दावा करने वाली भाजपा की यह पहली सौगात है कि ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया गया है, जिसका चाल, चरित्र और चेहरा तीनों ही चर्चा का विषय होना चाहिए।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि अब राज्य को बाहरी प्रभाव से संचालित किया जाएगा।

किशोर ने कहा, ‘‘यह नयी भाजपा है, जिसने दिखा दिया है कि अब बिहार को गुजरात से चलाया जाएगा।’’

सम्राट चौधरी का नाम लिए बिना तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि यहां व्यक्ति नहीं, बल्कि नियंत्रण महत्वपूर्ण होगा।

किशोर ने कहा, ‘‘यहां मुख्यमंत्री बने हैं, व्यक्ति की बात नहीं है। उनकी चाबी या नियंत्रण अमित शाह के पास होगा।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की प्राथमिकता ऐसी स्थिति बनाए रखना है, जिसमें बिहार के युवाओं को कम वेतन पर काम करने के लिए अन्य राज्यों, विशेषकर गुजरात जाना पड़े।

किशोर ने कहा कि आने वाले समय में गुजरात के लोग उद्योगों के मालिक होंगे, जबकि बिहार के लोग वहीं मजदूर बने रहेंगे।

भाषा कैलाश खारी

खारी

खारी