Breaking News

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कुमाऊं रेजिमेंट के कर्नल का पदभार संभाला     |   हमने ईरान के टॉप लीडर से बात की, अगर डील होती है तो ये अच्छी बात: डोनाल्ड ट्रंप     |   चीन के विदेश मंत्री ने UK PM स्टार्मर के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से मुलाकात की     |   पुडुचेरी चुनाव 2026: ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस ने 18 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की     |   दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह की NDA के संसदीय दल के नेताओं के साथ बैठक शुरू हुई     |  

राम विलास पासवान के पूर्व निजी सचिव पर एक करोड़ रुपये रिश्वत लेने का मामला दर्ज

नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) सीबीआई ने पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के तत्कालीन निजी सचिव संजीव हंस के खिलाफ 2019 में मुंबई स्थित एक रियल एस्टेट कारोबारी से राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (एनसीडीआरसी) से रियायतें दिलाने के बदले एक करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के संदेह में मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अपनी प्राथमिकी में रियल एस्टेट कंपनी आरएनए कॉर्पोरेशन में काम करने वाले हंस के कथित दोस्त विपुल बंसल का भी नाम शामिल किया है; कंपनी के प्रमोटरों में से एक अनुभव अग्रवाल और इसकी सहयोगी कंपनी ईस्ट एंड वेस्ट बिल्डर्स सहित अन्य लोगों को भी कथित रिश्वतखोरी के मामले में नामजद किया है।

टिप्पणी के लिए संपर्क किए जाने पर हंस के वकील चंगेज खान ने सीबीआई के आरोपों को 'झूठा और निराधार' बताया।

पासवान उस समय उपभोक्ता मामलों, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री थे।

भाषा

शुभम रंजन

रंजन