Breaking News

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कुमाऊं रेजिमेंट के कर्नल का पदभार संभाला     |   हमने ईरान के टॉप लीडर से बात की, अगर डील होती है तो ये अच्छी बात: डोनाल्ड ट्रंप     |   चीन के विदेश मंत्री ने UK PM स्टार्मर के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से मुलाकात की     |   पुडुचेरी चुनाव 2026: ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस ने 18 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की     |   दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह की NDA के संसदीय दल के नेताओं के साथ बैठक शुरू हुई     |  

सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार: मुख्यमंत्री ने प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की पहल की सराहना की

नागपुर, 23 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यहां '13वें लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार' प्रदान करते हुए कहा कि ये पुरस्कार युवा और प्रतिभाशाली कलाकारों को राष्ट्रीय मंच पर प्रोत्साहित करते हैं और भारतीय संगीत की सच्ची भावना को दर्शाते हैं।

लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार लोकमत सखी मंच की संस्थापक और संगीत की समर्पित पारखी स्वर्गीय ज्योत्सना दर्डा की स्मृति में दिए जाते हैं।

मनकापुर संभागीय खेल परिसर में रविवार को हजारों संगीत प्रेमियों की उपस्थिति में एक भव्य समारोह में ये पुरस्कार प्रदान किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा, 'ये पुरस्कार राष्ट्रीय मंच पर युवा और प्रतिभाशाली कलाकारों को प्रोत्साहित करते हैं और भारतीय संगीत की सच्ची भावना को दर्शाते हैं। ज्योत्सना दर्डा संगीत की सच्ची भक्त थीं।

उन्होंने अपना जीवन संगीत की सेवा में समर्पित कर दिया था और मैं हर साल इन पुरस्कार समारोहों में शामिल होना अपना कर्तव्य समझता हूं।'

लोकमत मीडिया समूह के संपादकीय मंडल के अध्यक्ष और राज्यसभा के पूर्व सदस्य डॉ. विजय दर्डा ने अपने संबोधन में ज्योत्सना दर्डा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाषा

राखी रंजन

रंजन