Breaking News

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कुमाऊं रेजिमेंट के कर्नल का पदभार संभाला     |   हमने ईरान के टॉप लीडर से बात की, अगर डील होती है तो ये अच्छी बात: डोनाल्ड ट्रंप     |   चीन के विदेश मंत्री ने UK PM स्टार्मर के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से मुलाकात की     |   पुडुचेरी चुनाव 2026: ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस ने 18 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की     |   दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह की NDA के संसदीय दल के नेताओं के साथ बैठक शुरू हुई     |  

एसआईआर: पूरक मतदाता सूची जारी करने में निर्धारित समय से देरी हुई

कोलकाता, 23 मार्च (भाषा) पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के 'विचाराधीन' श्रेणी के मतदाताओं की पूरक सूची सोमवार शाम को प्रकाशित की जानी थी लेकिन रात 10:15 बजे तक यह जारी नहीं की गई।

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज कुमार अग्रवाल ने इससे पहले पत्रकारों को बताया था कि पूरक सूची रात करीब 9:30 बजे जारी की जाएगी।

साठ लाख से अधिक मतदाताओं को 'विचाराधीन' श्रेणी में रखा गया है और उनके भाग्य का फैसला न्यायिक अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।

भाषा

शुभम रंजन

रंजन