Breaking News

सऊदी अरब ने पूर्वी प्रांत में कम से कम 19 ड्रोन नष्ट किए     |   कुवैत में इंटरसेप्शन से गिरे मलबे से बड़ा नुकसान, सात बिजली ट्रांसमिशन लाइनें बंद     |   लंदन: यहूदी चैरिटी की चार एम्बुलेंस में लगाई आग, जांच में जुटी पुलिस     |   कोलकाता: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज चुनावी तैयारियों का जायज़ा लेंगे     |   ट्रंप के सीजफायर वाले बयान के बीच नेतन्याहू बोले- जारी रखेंगे ईरान और लेबनान पर हमले     |  

कर्नाटक: सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए एआई वीडियो साझा करने का आरोपी गिरफ्तार

मंगलुरु (कर्नाटक), 23 मार्च (भाषा) सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के इरादे से कथित तौर पर कृत्रिम मेधा (एआई)प्रौद्योगिकी की मदद से छेड़छाड़ किया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के मामले में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान मोहम्मद रफीक के तौर पर की गई है, जो दक्षिण कन्नड जिले के बंतवाल तालुका स्थित बडगलेल्लुर का निवासी है।

पुलिस के मुताबिक, उक्त वीडियो नजीर मंगलुरु नाम के एक फेसबुक एकाउंट से अक्टूबर, 2025 में साझा की गई थी। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की मंशा से इस वीडियो की सामग्री में एआई के जरिए छेड़छाड़ की गई थी।

शिकायत के आधार पर कंकानाड़ी टाउन पुलिस थाना में बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान, पुलिस ने यह एकाउंट रफीक का होना पाया और 22 मार्च को उसे बेंगलुरु में गिरफ्तार किया। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

भाषा सं राजेंद्र धीरज

धीरज