Breaking News

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कुमाऊं रेजिमेंट के कर्नल का पदभार संभाला     |   हमने ईरान के टॉप लीडर से बात की, अगर डील होती है तो ये अच्छी बात: डोनाल्ड ट्रंप     |   चीन के विदेश मंत्री ने UK PM स्टार्मर के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से मुलाकात की     |   पुडुचेरी चुनाव 2026: ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस ने 18 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की     |   दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह की NDA के संसदीय दल के नेताओं के साथ बैठक शुरू हुई     |  

एटा में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो व्यक्तियों की मृत्यु

एटा (उप्र), 23 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के जलेसर थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम एक भीषण सड़क हादसे मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मरने वालों में से एक युवक अक्षय (19) अपनी बहन की शादी में शामिल होने जा रहा था।

पुलिस के मुताबिक, अक्षय (19), निवासी गणेशपुर और उसका मित्र कन्हैया (21) मोटरसाइकिल से जलेसर की ओर आ रहे थे और वे जैसे ही नगला गोठी के पास पहुंचे तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भाषा सं राजेंद्र

रंजन

रंजन