Breaking News

बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स करीब 1000 अंक ऊपर खुला     |   ईरान ने अमेरिका के 'शाहिद-क्लोन' ड्रोन LUCAS को मार गिराने का दावा किया     |   कोलंबिया विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 66 हुई     |   टेक्सास के पोर्ट आर्थर स्थित वलेरो रिफाइनरी में जोरदार ब्लास्ट     |   अमेरिका: टेक्सास में मौजूद तेल रिफाइनरी में लगी आग     |  

मैंने कार्यकर्ताओं के लिए 35 करोड़ रुपये का कमीशन छोड़ा : शिवसेना विधायक गायकवाड़

बुलढाणा, 23 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के बुलढाणा से शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने यह दावा करके विवाद खड़ा कर दिया है कि उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के कल्याण के लिए ‘35 करोड़ रुपये का कमीशन’ छोड़ दिया, जिसके कारण कई लोग साइकिल छोड़ फॉर्च्यूनर से चलने लगे हैं।

गायकवाड़ विभिन्न दलों के 600 कार्यकर्ताओं के एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना में शामिल करने के लिए रविवार को चिखली में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

खुद को एक प्रभावशाली विधायक बताते हुए गायकवाड़ ने कहा कि उन्होंने कभी भी अपनी ताकत का इस्तेमाल किसी को परेशान करने के लिए नहीं किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपनी ताकत का उपयोग आम लोगों की मदद और पार्टी कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाने के लिए करता हूं। जो कार्यकर्ता पहले मेरे साथ साइकिल पर चलते थे, वे अब फॉर्च्यूनर कार में चलते हैं। मैंने करीब 35 करोड़ रुपये का कमीशन छोड़ दिया।”

गायकवाड़ ने कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें मजबूत बनना होगा, “क्योंकि जब आप मजबूत होंगे, तभी मैं भी मजबूत बनूंगा।”

भाषा राखी धीरज

धीरज