Breaking News

गुजरात: विधानसभा मे आज UCC बिल पेश करेंगे डिप्टी सीएम     |   बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स करीब 1000 अंक ऊपर खुला     |   ईरान ने अमेरिका के 'शाहिद-क्लोन' ड्रोन LUCAS को मार गिराने का दावा किया     |   कोलंबिया विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 66 हुई     |   टेक्सास के पोर्ट आर्थर स्थित वलेरो रिफाइनरी में जोरदार ब्लास्ट     |  

पश्चिम बंगाल: कांग्रेस नेता संतोष पाठक भाजपा में शामिल हुए, चौरंगी से टिकट मिलने की संभावना

कोलकाता, 23 मार्च (भाषा) कांग्रेस के पार्षद संतोष पाठक सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए, जिससे आगामी विधानसभा चुनावों से पहले मध्य कोलकाता में पार्टी को मजबूती मिली।

कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के वार्ड 45 का प्रतिनिधित्व करने वाले पाठक का भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने स्वागत किया।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा चौरंगी सीट से पाठक को मैदान में उतार सकती है।

यह कांग्रेस के लिए एक और झटका है, जिसे 2021 के केएमसी चुनावों में दो सीट पर जीत हासिल हुई थी। इसके वार्ड 137 के पार्षद वसीम अंसारी पहले तृणमूल में शामिल हो गए थे।

चार बार पार्षद रह चुके पाठक शहर भर में तृणमूल की बढ़ती लोकप्रियता के बावजूद अपने वार्ड पर कब्जा बनाए रखने में कामयाब रहे हैं।

पाठक ने 2021 में चौरंगी से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और लगभग 13 प्रतिशत वोट हासिल किए।

भाषा

शुभम रंजन

रंजन