Breaking News

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कुमाऊं रेजिमेंट के कर्नल का पदभार संभाला     |   हमने ईरान के टॉप लीडर से बात की, अगर डील होती है तो ये अच्छी बात: डोनाल्ड ट्रंप     |   चीन के विदेश मंत्री ने UK PM स्टार्मर के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से मुलाकात की     |   पुडुचेरी चुनाव 2026: ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस ने 18 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की     |   दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह की NDA के संसदीय दल के नेताओं के साथ बैठक शुरू हुई     |  

शरीफ ने ईरान के राष्ट्रपति से फोन पर बात की, पश्चिम एशिया में तनाव कम करने पर जोर दिया

इस्लामाबाद, 23 मार्च (भाषा) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से फोन पर बात की जिसमें पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के लिए सामूहिक प्रयासों की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि शरीफ ने पेजेश्कियान से 'खाड़ी क्षेत्र में जारी खतरनाक शत्रुता' को लेकर अपनी 'गंभीर चिंता' व्यक्त की।

बयान में कहा गया है, 'इस गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री ने सभी पड़ोसी देशों के बीच मतभेदों को सुलझाने के लिए सामूहिक रूप से काम करने, तनाव कम करने और संवाद एवं कूटनीति की ओर लौटने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया।'

भाषा

शुभम रंजन

रंजन