Breaking News

सऊदी अरब ने पूर्वी प्रांत में कम से कम 19 ड्रोन नष्ट किए     |   कुवैत में इंटरसेप्शन से गिरे मलबे से बड़ा नुकसान, सात बिजली ट्रांसमिशन लाइनें बंद     |   लंदन: यहूदी चैरिटी की चार एम्बुलेंस में लगाई आग, जांच में जुटी पुलिस     |   कोलकाता: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज चुनावी तैयारियों का जायज़ा लेंगे     |   ट्रंप के सीजफायर वाले बयान के बीच नेतन्याहू बोले- जारी रखेंगे ईरान और लेबनान पर हमले     |  

हरियाणा में ट्रक से टक्कर में तीन लोगों की मौत चार घायल

चंडीगढ़, 23 मार्च (भाषा) झारखंड झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में सोमवार को एक कैंटर-ट्रक ने ब्रेक फेल होने के बाद दो पैदल यात्रियों और एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई जबकि हादसे में चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, ट्रक दिल्ली के किर्ती नगर से आ रहा था तभी हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में यह दुर्घटना हुई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में ट्रक ने दो पैदल यात्रियों (बिहार के छपरा के रहने वाले एक व्यक्ति और उसके भतीजे) को टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौत हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने पत्रकारों को बताया, 'इसके बाद बहादुरगढ़ के सेक्टर नौ पुराने बाईपास रोड की ओर जाते समय ट्रक ने एक ऑटो रिक्शा और उससे आगे चल रहे एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई, जबकि उसपर पीछे बैठा व्यक्ति घायल हो गया।'

कैंटर ट्रक की चपेट में आने से अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों में एक महिला भी शामिल है जिसे रोहतक के पीजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि 'पूछताछ के दौरान उसने दावा किया कि उसके वाहन के ब्रेक फेल हो गए थे। इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।'

भाषा

शुभम रंजन

रंजन