Breaking News

ईरान ने अमेरिका के 'शाहिद-क्लोन' ड्रोन LUCAS को मार गिराने का दावा किया     |   कोलंबिया विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 66 हुई     |   टेक्सास के पोर्ट आर्थर स्थित वलेरो रिफाइनरी में जोरदार ब्लास्ट     |   अमेरिका: टेक्सास में मौजूद तेल रिफाइनरी में लगी आग     |   सऊदी अरब ने पूर्वी प्रांत में कम से कम 19 ड्रोन नष्ट किए     |  

ईडी ने ‘यूनाइटेड सर्विसेज क्लब’ में धोखाधड़ी मामले में 34.5 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दक्षिण मुंबई के ‘यूनाइटेड सर्विसेज क्लब’ से जुड़े एक वित्तीय धोखाधड़ी मामले में लगभग 34.51 करोड़ रुपये की संपत्ति को अस्थायी रूप से जब्त किया है। यह जानकारी सोमवार को एक आधिकारिक बयान में दी गई।

धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत बर्नाडेट भरत वर्मा, उनके पति भरतकुमार शंकरलाल वर्मा और अन्य से जुड़ी 35 चल और अचल संपत्तियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

मुंबई के कोलाबा इलाके में स्थित ‘यूनाइटेड सर्विसेज क्लब’ का प्रबंधन सेना, नौसेना और वायु सेना द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है।

ईडी की जांच फरवरी 2025 में कफ परेड पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज प्राथमिकी पर आधारित है।

एजेंसी के अनुसार, जांच में पता चला कि यूनाइटेड सर्विसेज क्लब की उप सचिव (वित्त) के रूप में कार्यरत बर्नाडेट ने कथित तौर पर ‘‘अपने पति के साथ मिलीभगत’’ करके क्लब के असली विक्रेताओं के खातों से मिलते-जुलते कई ‘‘फर्जी बैंक खाते’’ खोले थे।

भाषा आशीष रंजन

रंजन