Breaking News

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कुमाऊं रेजिमेंट के कर्नल का पदभार संभाला     |   हमने ईरान के टॉप लीडर से बात की, अगर डील होती है तो ये अच्छी बात: डोनाल्ड ट्रंप     |   चीन के विदेश मंत्री ने UK PM स्टार्मर के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से मुलाकात की     |   पुडुचेरी चुनाव 2026: ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस ने 18 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की     |   दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह की NDA के संसदीय दल के नेताओं के साथ बैठक शुरू हुई     |  

तमिलनाडु चुनाव: द्रमुक ने सहयोगी माकपा को पांच सीट दीं

चेन्नई, 23 मार्च (भाषा) सत्ताधारी द्रमुक ने सोमवार को सहयोगी माकपा के साथ सीट बंटवारे के समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत माकपा को द्रविड़ मुनेत्र कषगम के नेतृत्व वाले 'सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस' के हिस्से के रूप में 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पांच सीट दी गई हैं।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने 2021 के विधानसभा चुनाव में द्रमुक के साथ गठबंधन में छह सीट पर चुनाव लड़ा और दो आरक्षित सीट (गंडारवाकोट्टई और कीझवेलूर) से जीत हासिल की।

द्रमुक अध्यक्ष एम. के. स्टालिन और माकपा के राज्य सचिव पी. शनमुगम ने दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में द्रमुक के राज्य मुख्यालय अन्ना अरिवलयम में समझौते पर हस्ताक्षर किए।

भाषा

शुभम रंजन

रंजन