Breaking News

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कुमाऊं रेजिमेंट के कर्नल का पदभार संभाला     |   हमने ईरान के टॉप लीडर से बात की, अगर डील होती है तो ये अच्छी बात: डोनाल्ड ट्रंप     |   चीन के विदेश मंत्री ने UK PM स्टार्मर के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से मुलाकात की     |   पुडुचेरी चुनाव 2026: ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस ने 18 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की     |   दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह की NDA के संसदीय दल के नेताओं के साथ बैठक शुरू हुई     |  

ओडिशा के मयूरभंज में काले बाघ की खाल जब्त, नौ गिरफ्तार

बारीपदा (ओडिशा), 23 मार्च (भाषा) ओडिशा के वन विभाग ने सिमिलिपाल बाघ अभ्यारण्य (एसटीआर) में चलाए गए अभियान के दौरान नौ लोगों को गिरफ्तार किया और एक दुर्लभ काले बाघ की खाल जब्त की। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बारिपदा वन विभाग के वन अधिकारी गोविंद चंद्र बिस्वाल ने बताया कि विशेष प्रवर्तन बल और एसटीआर ने रविवार को कुलियाना गांव में गिरफ्तारियां की।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर, बारिपदा वन प्रभाग की एक टीम ने छापेमारी के दौरान दो व्यक्तियों के कब्जे से काले बाघ की खाल जब्त की।

उन्होंने कहा, 'जांच के दौरान सात अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया।'

यह अभ्यारण्य भारत का एकमात्र ऐसा स्थान है जहां काले रंग के रॉयल बंगाल बाघ पाए जाते हैं।

भाषा

राखी रंजन

रंजन