Breaking News

गुजरात: विधानसभा मे आज UCC बिल पेश करेंगे डिप्टी सीएम     |   बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स करीब 1000 अंक ऊपर खुला     |   ईरान ने अमेरिका के 'शाहिद-क्लोन' ड्रोन LUCAS को मार गिराने का दावा किया     |   कोलंबिया विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 66 हुई     |   टेक्सास के पोर्ट आर्थर स्थित वलेरो रिफाइनरी में जोरदार ब्लास्ट     |  

शिवसेना (उबाठा) गोरहे को विधान परिषद उपाध्यक्ष पद से हटाने के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करेगी: परब

मुंबई, 23 मार्च (भाषा) शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता अनिल परब ने कहा कि उनकी पार्टी मंगलवार को महाराष्ट्र विधान परिषद की उप सभापति नीलम गोरहे को पद से हटाने की मांग वाला प्रस्ताव पेश करेगी।

परब ने सोमवार को 'पीटीआई भाषा' को बताया कि यह प्रस्ताव विधान परिषद के अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

उन्होंने कहा, 'शिवसेना (उबाठा) ने नीलम गोरहे को परिषद के उप सभापति पद से हटाने के लिए उनके खिलाफ प्रस्ताव पेश करने का फैसला किया है। सदन की कार्यवाही के संचालन के उनके तरीके से हम संतुष्ट नहीं हैं।'

संयोगवश, परब की ये टिप्पणियां गोरहे के विधान परिषद सदस्य के रूप में कार्यकाल के अंतिम दिन आईं। उन्होंने छह साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है।

भाषा

शुभम रंजन

रंजन