Breaking News

सऊदी अरब ने पूर्वी प्रांत में कम से कम 19 ड्रोन नष्ट किए     |   कुवैत में इंटरसेप्शन से गिरे मलबे से बड़ा नुकसान, सात बिजली ट्रांसमिशन लाइनें बंद     |   लंदन: यहूदी चैरिटी की चार एम्बुलेंस में लगाई आग, जांच में जुटी पुलिस     |   कोलकाता: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज चुनावी तैयारियों का जायज़ा लेंगे     |   ट्रंप के सीजफायर वाले बयान के बीच नेतन्याहू बोले- जारी रखेंगे ईरान और लेबनान पर हमले     |  

निर्वाचन आयोग की टीम ने 151 करोड़ रुपये की नकदी और सामान जब्त किया

चेन्नई, 23 मार्च (भाषा) निर्वाचन आयोग की निगरानी और प्रवर्तन टीम ने तमिलनाडु में कुल 151.93 करोड़ रुपये की नकदी, शराब, मादक पदार्थ और अन्य सामान जब्त किया।

एक विज्ञप्ति में बताया गया कि तमिलनाडु में अवैध प्रलोभन दिए जाने की निगरानी करने और इसपर रोकथाम के लिए तैनात कई टीम ने 30.53 करोड़ रुपये नकद और 6.47 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए, साथ ही शराब की बोतलें, कीमती धातुएं और मुफ्त में बांटे जाने वाले सामान जब्त किए गए।

भाषा

शुभम रंजन

रंजन