Breaking News

इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप से बात की     |   PM मोदी आज राज्यसभा में पश्चिम एशिया की स्थिति पर बयान देंगे     |  

कांग्रेस ने ‘स्वयंभू बाबा' से जुड़े लोगों के एचआईवी परीक्षण की मांग की

मुंबई, 23 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के वरिष्ठ कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने सोमवार को मांग की कि नासिक स्थित 'स्वयंभू बाबा' अशोक खरात के संपर्क में आए सभी व्यक्तियों की एचआईवी जांच की जाए। खरात को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता ने खरात के खिलाफ लगे आरोपों की जांच में किसी भी प्रकार की देरी के खिलाफ चेतावनी दी।

वडेट्टीवार ने कहा, “खरात मामले में सामने आए वीडियो एवं अन्य सबूतों के आधार पर, सभी संबंधित व्यक्तियों की पहचान करना और उनका एचआईवी परीक्षण कराना आवश्यक है।”

वडेट्टीवार ने कहा कि मामले में समय पर जांच न होने से यह एक गंभीर जन स्वास्थ्य संकट में बदल सकता है।

भाषा

राखी रंजन

रंजन