कोलकाता, 23 मार्च (भाषा) वाम मोर्चा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी की, जिसमें 15 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए।
इससे पहले, वाम मोर्चा ने 224 सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की थी। पश्चिम बंगाल की विधानसभा में कुल 294 सीट हैं।
इस नवीनतम सूची के साथ, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा ने राज्य में 23 और 29 अप्रैल को होने वाले दो चरणों के विधानसभा चुनाव के लिए 239 सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। मतगणना 4 मई को होगी।
नौशाद सिद्दीकी के नेतृत्व वाले इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) ने 33 सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है, 29 सीट पर वाम मोर्चा के साथ सहमति बन गई है।
हालांकि, सिद्दीकी ने कहा कि आईएसएफ नंदीग्राम, पांसकुरा पश्चिम, भगबंगोला और मुरारई में भी उम्मीदवार उतारेगा।
भाकपा (माले)-लिबरेशन 10 निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है।
भाषा अमित रंजन
रंजन