Breaking News

हिंदू, सिख या बौद्ध के अलावा दूसरा धर्म अपनाया तो छिन जाएगा अनुसूचित जाति का दर्जा: SC     |   UCC बिल पेश होने से पहले गुजरात विधानसभा मे हंगामा, विपक्ष ने उठाया पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी लाइनों का मुद्दा     |   राजस्थान: 10वीं का रिजल्ट जारी, 94.23 फीसदी छात्र पास     |   मिडिल ईस्ट संकट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मीटिंग खत्म, करीब डेढ़ घंटे चली चर्चा     |   बहरीन: ड्रोन एक्टिविटी का Amazon की क्लाउड सर्विस पर असर     |  

गोवा: पार्षद का बेटा नाबालिग लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाने और प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार

पणजी, 23 मार्च (भाषा) गोवा में एक पार्षद के बेटे को स्थानीय नाबालिग लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाने और प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) संतोष देसाई ने बताया कि कुशावती जिले के कुर्चोरेम कस्बे में पार्षद के बेटे आरोपी सोहम नाइक (20) को रविवार शाम यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और गोवा बाल अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया।

उसके मोबाइल फोन से नाबालिग लड़कियों के कई वीडियो बरामद हुए थे।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब एक स्थानीय समाचार पत्र ने कई नाबालिग लड़कियों के शोषण में उसकी कथित संलिप्तता के बारे में एक खबर प्रकाशित की।

एसपी ने कहा, ‘‘हमने (खबर लिखने वाले) पत्रकार का बयान दर्ज किया और बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।’’

कुर्चोरेम के निवासियों ने रविवार को स्थानीय थाने तक विरोध मार्च निकाला और नाइक की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी विभिन्न ‘ग्रुप’ में कस्बे की नाबालिग लड़कियों के अश्लील वीडियो प्रसारित कर रहा था।

देसाई ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, हालांकि किसी भी लड़की या उनके परिवार से कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

भाषा यासिर नरेश

नरेश