Breaking News

पंजाब कैबिनेट में फेरबदल, वित्त मंत्री हरपाल चीमा को दिया गया ट्रांसपोर्ट विभाग     |   कश्मीरी अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी को उम्रकैद     |   गुजरात विधानसभा में सीएम भूपेंद्र पटेल ने UCC बिल पेश किया     |   ईरान बिजली संयंत्रों को तेजी से दोबारा बना सकता है: ईरान के ऊर्जा मंत्री     |   मिडिल ईस्ट जंग जारी रही तो गंभीर नतीजे तय: राज्यसभा में बोले पीएम मोदी     |  

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक मत्स्य निरीक्षक 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

शाहजहांपुर (उप्र), 23 मार्च (भाषा) शाहजहांपुर जिले में भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने मत्स्य जीव सहकारी समिति बनाने के नाम पर कथित तौर पर 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक मत्स्य निरीक्षक को सोमवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी ।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बताया कि पुवाया थानाक्षेत्र के शैदपुर गांव के राजेश कुमार मत्स्य जीव सहकारी समिति का गठन करने के लिए मत्स्य निरीक्षक पूरन लाल से मिले थे जिस पर पूरन लाल ने 10,000 रुपये रिश्वत की मांगी थी।

द्विवेद्वी के अनुसार राजेश कुमार ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन में इसकी शिकायत की थी।

उन्होंने बताया कि सोमवार को तहसील दिवस के दौरान बाहर पूरन लाल को टीम ने तिलहर से रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि टीम द्वारा थाने में इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं राजेंद्र

राजकुमार

राजकुमार