Breaking News

पंजाब कैबिनेट में फेरबदल, वित्त मंत्री हरपाल चीमा को दिया गया ट्रांसपोर्ट विभाग     |   कश्मीरी अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी को उम्रकैद     |   गुजरात विधानसभा में सीएम भूपेंद्र पटेल ने UCC बिल पेश किया     |   ईरान बिजली संयंत्रों को तेजी से दोबारा बना सकता है: ईरान के ऊर्जा मंत्री     |   मिडिल ईस्ट जंग जारी रही तो गंभीर नतीजे तय: राज्यसभा में बोले पीएम मोदी     |  

लोजपा (रामविलास) सांसद ने ‘धुरंधर’ की रीमिक्स कव्वाली के जरिये विपक्ष पर साधा निशाना

नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद शांभवी ने लोकसभा में सोमवार को उस पुरानी कव्वाली के मुखड़े का इस्तेमाल करते हुए विपक्ष पर कटाक्ष किया, जिसे पिछले साल की सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर' में रीमिक्स के जरिये इस्तेमाल किया गया था।

वित्त विधेयक, 2026 पर चर्चा में भाग लेते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल नकारात्मक राजनीति करता है, जिसे लोगों ने खारिज कर दिया है।

शांभवी ने कहा, ‘‘उसी आईने में जिसमें हम विकास और विश्वास दोनों देख सकते हैं, विपक्ष को कुछ नहीं दिखता। मुझे उनके विरोध पर शायरी याद आ रही है - नाज़-ओ-अंदाज़ से कहते हैं कि जीना होगा, ज़हर भी देते हैं तो कहते हैं कि पीना होगा। जब मैं पीता हूं तो कहते हैं कि मरता भी नहीं, जब मैं मरता हूं तो कहते हैं कि जीना होगा...।’’

यह कव्वाली 1960 की फिल्म ‘‘बरसात की रात’’ का हिस्सा थी। इस कव्वाली को पिछले साल 'धुरंधर' में रीमिक्स के तौर पर शामिल किया गया था।

शांभवी ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, ‘‘विपक्ष के कुछ बुद्धिजीवी हमारी अर्थव्यवस्था को मृत कहते हैं लेकिन मजेदार बात यह है कि वे खुद चुनावी रूप से मृत हैं लेकिन हमारी अर्थव्यवस्था को मृत कहते हैं।’’

भाषा

हक हक सुभाष

सुभाष