Breaking News

तमिलनाडु चुनाव: कमल हासन DMK दफ्तर पहुंचकर सीट शेयरिंग समझौते पर कर सकते हैं हस्ताक्षर     |   मिडिल ईस्ट की स्थिति पर राष्ट्रपति ट्रंप से सार्थक बातचीत हुई: PM मोदी     |   अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने PM मोदी से फोन पर की बात, मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात पर हुई चर्चा     |   2025 में पाकिस्तान सबसे प्रदूषित देशों की लिस्ट में अव्वल     |   एम्स में भर्ती हरीश राणा का निधन     |  

झारखंड : करीब 600 लोगों से पूछताछ के बाद किशोरी से दुष्कर्म व उसकी हत्या का आरोपी गिरफ्तार

गढ़वा, 23 मार्च (भाषा) झारखंड के गढ़वा जिले में किशोरी से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या के मामले में 27 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि एक महीने की जांच और लगभग 600 लोगों से पूछताछ के बाद रविवार को संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि घटना 21 फरवरी को रामकंडा पुलिस थाना क्षेत्र में उस वक्त हुई थी, जब 17 वर्षीय लड़की शौच के लिए गई थी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमन कुमार ने बताया, ‘‘किशोरी अपनी मां और बहन के साथ एक शादी में शामिल होने गांव आई थी। देर रात वह शौच के लिए बाहर गई थी।’’

उन्होंने बताया कि जांच के मुताबिक, आरोपी ने लड़की का पीछा किया, जिसे देख पीड़िता ने भागने की कोशिश की, लेकिन वह सड़क पर गिर गई और आरोपी ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने किशोरी के कपड़े फाड़ दिए और चिल्लाने से रोकने के लिए उसी कपड़े को उसके मुंह में ठूंस दिया। पुलिस ने बताया कि फिर वह उसे एक खेत में ले गया, जहां उसके साथ बलात्कार किया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने 23 फरवरी को पीड़िता का शव बरामद किया और पूरे मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की।

उसने बताया कि जांचकर्ताओं ने विवाह समारोह में शामिल होने आए करीब 600 लोगों से पूछताछ की और करीब 200 लोगों के फोन कॉल रिकॉर्ड का भी विश्लेषण किया।

पुलिस ने बताया कि अपराध स्थल से मिले आरोपी के चप्पल ने जांचकर्ताओं को पूरी गुत्थी सुलझाने में मदद की।

भाषा धीरज दिलीप

दिलीप