Breaking News

तमिलनाडु चुनाव: कमल हासन DMK दफ्तर पहुंचकर सीट शेयरिंग समझौते पर कर सकते हैं हस्ताक्षर     |   मिडिल ईस्ट की स्थिति पर राष्ट्रपति ट्रंप से सार्थक बातचीत हुई: PM मोदी     |   अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने PM मोदी से फोन पर की बात, मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात पर हुई चर्चा     |   2025 में पाकिस्तान सबसे प्रदूषित देशों की लिस्ट में अव्वल     |   एम्स में भर्ती हरीश राणा का निधन     |  

लोस: पीठासीन सभापति के आग्रह पर कांग्रेस सदस्यों ने उतारीं ‘जय ओबीसी’ लिखी टोपियां

नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) लोकसभा में सोमवार को महाराष्ट्र से कांग्रेस के कुछ सदस्य ‘जय ओबीसी’ लिखीं पीली टोपियां पहनकर कार्यवाही में हिस्सा ले रहे थे और उन्होंने पीठासीन सभापति की अपील पर टोपियां उतार लीं।

वित्त विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान जब कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ बोल रही थीं, उस समय उनके आसपास बैठे प्रशांत पडोले और श्याम कुमार बर्वे समेत विपक्षी दल के कुछ सदस्य पीली टोपियां पहने हुए थे जिन पर ‘जय ओबीसी’ लिखा था।

इस पर पीठासीन सभापति जगदंबिका पाल ने सदस्यों से लोकसभा अध्यक्ष ओेम बिरला के निर्देश का उल्लेख करते हुए टोपियां उतारने का आग्रह किया।

पीठासीन सभापति की अपील पर सदस्यों ने टोपियां उतार लीं।

इन सदस्यों ने कंधों पर पीले रंग का दुपट्टा भी डाल रखा था।

भाषा वैभव हक

हक