Breaking News

तमिलनाडु चुनाव: कमल हासन DMK दफ्तर पहुंचकर सीट शेयरिंग समझौते पर कर सकते हैं हस्ताक्षर     |   मिडिल ईस्ट की स्थिति पर राष्ट्रपति ट्रंप से सार्थक बातचीत हुई: PM मोदी     |   अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने PM मोदी से फोन पर की बात, मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात पर हुई चर्चा     |   2025 में पाकिस्तान सबसे प्रदूषित देशों की लिस्ट में अव्वल     |   एम्स में भर्ती हरीश राणा का निधन     |  

कमजोर हाजिर मांग तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में सोमवार को तांबा की कीमत 31.55 रुपये की गिरावट के साथ 1,088.65 रुपये प्रति किग्रा रह गई।

एमसीएक्स में ताांबा के अप्रैल माह में डिलीवरी वाले तांबा अनुबंध की कीमत 31.55 रुपये अथवा 2.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,088.65 रुपये प्रति किग्रा रह गई जिसमें 2,562 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से मुख्यत: वायदा कारोबार में तांबा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश