नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) हाजिर बाजार में उत्पादक क्षेत्रों से पर्याप्त आपूर्ति होने के बीच वायदा कारोबार में सोमवार को ग्वारसीड की कीमत 38 रुपये की गिरावट के साथ 5,414 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई।
एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के अप्रैल माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 38 रुपये या 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,414 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई। इसमें 47,175 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार में उत्पादक क्षेत्रों से पर्याप्त आपूर्ति होने के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में गिरावट आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश