नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा कारोबार में सोमवार को बिनौला तेल खली की कीमत 11 रुपये की तेजी के साथ 3,493 रुपये प्रति क्विंटल हो गई।
एनसीडीईएक्स में बिनौलातेल खली के अप्रैल माह में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 11 रुपये यानी 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,493 रुपये प्रति क्विंटल हो गई जिसमें 58,590 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मवेशीचारा निर्माता कंपनियों की बढ़ती मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से यहां बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में तेजी आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश