नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से सोमवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
संसद26: दूसरी लीड मोदी लोस
पश्चिम एशिया के संकट का समाधान कूटनीति से ही संभव, सरकार निपटने के लिए पूरी तरह तैयार: मोदी
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि पश्चिम एशिया में संघर्ष से पैदा हुए अप्रत्याशित संकट का प्रभाव लंबे समय तक रहने वाला है जिससे निपटने के लिए सरकार पूरी तरह तत्पर है।
प्रादे94: गुजरात राहुल
राहुल गांधी ने आदिवासियों के लिए वनवासी शब्द के इस्तेमाल को लेकर आरएसएस, भाजपा पर निशाना साधा
वडोदरा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आदिवासियों के लिए वनवासी शब्द के इस्तेमाल को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा तथा दावा किया कि उन्होंने इस शब्द को इसलिए गढ़ा है, ताकि पानी, जंगल और जमीन पर आदिवासियों के मूल स्वामित्व को नकारा जा सके, जो सदियों से उन्हीं का है।
दि26: कांग्रेस मोदी ईरान
प्रधानमंत्री ने फिर से आत्म-प्रशंसा और ‘डॉयलागबाजी’ की: कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में पश्चिम एशिया की स्थिति पर जो वक्तव्य दिया, वो ‘आत्म-प्रशंसा, कायरता और डॉयलागबाजी’ से भरा हुआ था तथा ईरान पर हमले की निंदा भी नहीं की गई।
अर्थ21: भारत एलपीजी जहाज
दो और भारतीय ध्वज वाले जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर भारत होंगे रवाना
नयी दिल्ली, भारतीय ध्वज वाले दो और एलपीजी टैंकर फारस की खाड़ी से आगे बढ़ना शुरू कर चुके हैं और युद्धग्रस्त होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर भारतीय बंदरगाहों की ओर बढ़ेंगे। जहाज निगरानी से जुड़े आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
संसद25: निजी स्कूल लीड शुल्क मुद्दा रास
निजी स्कूलों में हर साल शुल्क वृद्धि पर रोक के लिए पारदर्शी नियामक बनाने की राज्यसभा में उठी मांग
नयी दिल्ली, राज्यसभा में सोमवार को कांग्रेस सांसद रजनी अशोकराव पाटिल ने निजी स्कूलों की बढ़ती फीस पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है और उन्होंने सरकार से फीस वृद्धि पर सख्त रुख अपनाते हुए एक पारदर्शी नियामक बनाने की मांग की।
दि19: दिल्ली विधानसभा आप विरोध
दिल्ली: ‘आप’ विधायकों ने बजट सत्र का बहिष्कार करते हुए विस के बाहर अर्थी लेकर विरोध प्रदर्शन किया
नयी दिल्ली, विपक्षी आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन कार्यवाही का बहिष्कार किया और सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लोकतंत्र की ‘‘हत्या’’ करने का आरोप लगाते हुए अर्थी लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
वि16: अमेरिका ट्रंप होर्मुज
अमेरिका पांच दिन के लिए ईरान के बिजली संयंत्रों पर हमले नहीं करेगा
दुबई, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए दी गई समयसीमा बढ़ा दी है और कहा है कि अमेरिका पांच दिन के लिए बिजली संयंत्रों पर हमले नहीं करेगा।
वि2: ईरान अमेरिका
ईरान ने अमेरिका की धमकी के बाद दी होर्मुज जलडमरूमध्य को ‘पूरी तरह’ बंद करने की चेतावनी
अराद (इज़राइल), अमेरिका और ईरान ने एक-दूसरे के अहम बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की रविवार को धमकी दी।
दि16: न्यायालय वांगचुक
मामले में अब कुछ नहीं बचा: न्यायालय ने वांगचुक की हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका का निपटारा किया
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत हिरासत, के खिलाफ उनकी पत्नी गीतांजलि जे अंगमो द्वारा दायर याचिका का सोमवार को निपटारा कर दिया।
प्रादे90: बंगाल चुनाव जब्ती
बंगाल चुनाव : आचार संहिता सख्ती से लागू, 181 करोड़ रुपये की नकदी, शराब और मादक पदार्थ जब्त
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की सभी 294 विधानसभा सीटों पर आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है और इसके तहत अब तक 181 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, शराब, मादक पदार्थ और अन्य सामग्री जब्त की जा चुकी है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
प्रादे71: छत्तीसगढ़ अफीम खेती
रायगढ़ में अफीम की अवैध खेती का खुलासा, छत्तीसगढ़ में 18 दिन में यह पांचवा मामला
रायगढ़ (छत्तीसगढ़), छत्तीसगढ़ में रायगढ़ जिले के एक गांव में अफीम की अवैध खेती के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अर्थ33: लीड शेयर
कच्चे तेल के दाम में उछाल से सेंसेक्स 1,837 अंक फिसला, निफ्टी टूटकर 22,512 अंक पर
मुंबई, स्थानीय शेयर बाजारों में सोमवार को भारी गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 1,837 अंक का गोता लगा गया, जबकि एनएसई निफ्टी 602 अंक लुढ़क गया। पश्चिम एशिया में युद्ध समाप्त होने के कोई संकेत नहीं होने के साथ वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से घरेलू बाजार में गिरावट रही।
खेल10: खेल आईसीसी पुरस्कार
अरूंधति रेड्डी, साहिबजादा फरमान फरवरी में आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर
दुबई, भारत की मध्यम तेज गेंदबाज अरूंधति रेड्डी को आस्ट्रेलिया में टी20 श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन के लिए फरवरी महीने में आईसीसी की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुना गया ।
‘द कन्वरसेशन’ से अनुबंध के तहत जारी खबरें :
वि5: मिसाइल सेंसर
आसमान से चेतावनी, जमीन से जवाब: अमेरिकी सुरक्षा नेटवर्क की पूरी कहानी
ऑक्सफोर्ड (अमेरिका), (द कन्वरसेशन) ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों के कारण खाड़ी के अरब देशों के महत्वपूर्ण ढांचे पर असर पड़ रहा है और वैश्विक तेल की कीमतें लगातार तेजी से बढ़ रही हैं। पश्चिम एशिया में अरबों डॉलर की अमेरिकी रडार प्रणाली भी ईरान के हमलों का निशाना बनी है और नष्ट हुई है, जिससे अमेरिका की रक्षा क्षमता पर असर पड़ा है।
भाषा राखी नेत्रपाल
नेत्रपाल