Breaking News

तमिलनाडु चुनाव: कमल हासन DMK दफ्तर पहुंचकर सीट शेयरिंग समझौते पर कर सकते हैं हस्ताक्षर     |   मिडिल ईस्ट की स्थिति पर राष्ट्रपति ट्रंप से सार्थक बातचीत हुई: PM मोदी     |   अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने PM मोदी से फोन पर की बात, मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात पर हुई चर्चा     |   2025 में पाकिस्तान सबसे प्रदूषित देशों की लिस्ट में अव्वल     |   एम्स में भर्ती हरीश राणा का निधन     |  

कनॉट प्लेस स्थित कैफे में लगी आग, सात दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं

नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) दिल्ली के कनॉट प्लेस में जनपथ स्थित एक कैफे की रसोई में सोमवार दोपहर आग लग गई। अग्निशमन दल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि फिलहाल, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि उन्हें दोपहर 12:31 बजे हार्ड रॉक कैफे में आग लगने की सूचना मिली थी।

अधिकारी ने कहा, “हमने तुरंत सात दमकल गाड़ियां मौके पर भेजीं। आग पर कुछ ही समय में काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।”

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

भाषा

राखी नरेश

नरेश