Breaking News

तमिलनाडु चुनाव: कमल हासन DMK दफ्तर पहुंचकर सीट शेयरिंग समझौते पर कर सकते हैं हस्ताक्षर     |   मिडिल ईस्ट की स्थिति पर राष्ट्रपति ट्रंप से सार्थक बातचीत हुई: PM मोदी     |   अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने PM मोदी से फोन पर की बात, मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात पर हुई चर्चा     |   2025 में पाकिस्तान सबसे प्रदूषित देशों की लिस्ट में अव्वल     |   एम्स में भर्ती हरीश राणा का निधन     |  

ईरान की कड़ी चेतावनी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति पीछे हटे: ईरान का सरकारी टेलीविजन

दुबई, 23 मार्च (एपी) ईरानी सरकारी टेलीविजन ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की समय सीमा को पांच दिन के लिए बढ़ाने के फैसले पर तेहरान की पहली प्रतिक्रिया दी।

मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार रात लगभग 12 बजे समय सीमा समाप्त होनी थी, लेकिन ट्रंप ने सोमवार को कहा कि उन्होंने समय सीमा पांच दिन के लिए बढ़ा दी है।

इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए, ईरानी सरकारी टेलीविजन ने स्क्रीन पर एक ग्राफिक में कहा, ‘‘ईरान की कड़ी चेतावनी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति पीछे हटे।’’

एपी आशीष सुरेश

सुरेश