Breaking News

तमिलनाडु चुनाव: कमल हासन DMK दफ्तर पहुंचकर सीट शेयरिंग समझौते पर कर सकते हैं हस्ताक्षर     |   मिडिल ईस्ट की स्थिति पर राष्ट्रपति ट्रंप से सार्थक बातचीत हुई: PM मोदी     |   अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने PM मोदी से फोन पर की बात, मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात पर हुई चर्चा     |   2025 में पाकिस्तान सबसे प्रदूषित देशों की लिस्ट में अव्वल     |   एम्स में भर्ती हरीश राणा का निधन     |  

अमेरिका पांच दिन के लिए ईरान के बिजली संयंत्रों पर हमले नहीं करेगा

दुबई, 23 मार्च (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए दी गई समय सीमा बढ़ा दी है और कहा है कि अमेरिका पांच दिन के लिए बिजली संयंत्रों पर हमले नहीं करेगा।

ट्रंप ने सोमवार को ‘ट्रुथ सोशल’ साइट पर पोस्ट में यह घोषणा की।

उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच ‘‘बहुत अच्छी और सार्थक बातचीत’’ हुई है जिससे युद्ध का ‘‘पूर्ण और निर्णायक समाधान’’ निकल सकता है। ट्रंप ने कहा कि बातचीत ‘‘पूरे सप्ताह’’ जारी रहेगी।

ट्रंप ने राजनयिक वार्ताओं के बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया। ईरान ने दोनों देशों के बीच हुई किसी भी बातचीत की फिलहाल पुष्टि नहीं की है।

एपी आशीष सुरेश

सुरेश