Breaking News

तमिलनाडु चुनाव: कमल हासन DMK दफ्तर पहुंचकर सीट शेयरिंग समझौते पर कर सकते हैं हस्ताक्षर     |   मिडिल ईस्ट की स्थिति पर राष्ट्रपति ट्रंप से सार्थक बातचीत हुई: PM मोदी     |   अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने PM मोदी से फोन पर की बात, मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात पर हुई चर्चा     |   2025 में पाकिस्तान सबसे प्रदूषित देशों की लिस्ट में अव्वल     |   एम्स में भर्ती हरीश राणा का निधन     |  

प्रयागराज में ‘कोल्ड स्टोरेज’ ढहने से नौ श्रमिक घायल

प्रयागराज, 23 मार्च (भाषा) प्रयागराज जिले में गंगानगर के फाफामऊ थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक कोल्ड स्टोरेज अचानक ढह गया जिससे अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया तथा इस दुर्घटना में नौ श्रमिक घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घायल श्रमिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीसीपी (गंगा नगर) कुलदीप गुनावत ने बताया कि फाफामऊ थानाक्षेत्र में एक कोल्ड स्टोरेज आज दोपहर अचानक भर भराकर ढह गया जिससे नौ श्रमिक घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस की टीम राहत एवं बचाव कार्य में लगी है तथा अग्निशमन विभाग की टीम भी सक्रिय है जो गैस रिसाव बंद करने की दिशा में काम कर रही है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया, “हमें आज दोपहर डेढ़-दो बजे के बीच फाफामऊ में कोल्ड स्टोरेज ढहने की सूचना मिली जिस पर मैं और पुलिस आयुक्त समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। एनडीआरएफ की टीम पहुंचने वाली है।”

उन्होंने बताया, “लगातार मलबा हटाया जा रहा है। मलबे में कितने लोग फंसे हैं, इसकी सटीक सूचना अभी नहीं मिल पा रही है। हालांकि प्रशासन तेजी से राहत एवं बचाव कार्य में लगा है ताकि कोई भी व्यक्ति मलबे में फंसा न रहे।”

भाषा राजेंद्र

राजकुमार

राजकुमार