Breaking News

तमिलनाडु चुनाव: कमल हासन DMK दफ्तर पहुंचकर सीट शेयरिंग समझौते पर कर सकते हैं हस्ताक्षर     |   मिडिल ईस्ट की स्थिति पर राष्ट्रपति ट्रंप से सार्थक बातचीत हुई: PM मोदी     |   अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने PM मोदी से फोन पर की बात, मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात पर हुई चर्चा     |   2025 में पाकिस्तान सबसे प्रदूषित देशों की लिस्ट में अव्वल     |   एम्स में भर्ती हरीश राणा का निधन     |  

नायडू ने आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील के 1.36 लाख करोड़ रुपये के इस्पात संयंत्र की आधारशिला रखी

अनकापल्ली, 23 मार्च (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को अनकापल्ली जिले के नक्कापल्ली मंडल में आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (एएम/एनएस) के 1.36 लाख करोड़ रुपये के इस्पात संयंत्र की आधारशिला रखी।

सरकार के अनुसार, 1.78 करोड़ टन सालाना क्षमता वाला यह संयंत्र 5,465 एकड़ में दो चरणों में स्थापित किया जाएगा और इससे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से करीब एक लाख रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

पहले चरण में संयंत्र की क्षमता 73 लाख टन सालाना की होगी, जबकि दूसरे चरण में इसे बढ़ाकर 1.5 करोड़ टन किया जाएगा।

साथ ही, एएम/एनएस इंडिया 316 एकड़ क्षेत्र में पांच करोड़ टन क्षमता वाला निजी बंदरगाह भी बनाएगी, जो इस्पात संयंत्र से जुड़ा होगा। इस पर 11,198 करोड़ रुपये का निवेश होगा और इससे लगभग 6,000 नए रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।

यह नया इस्पात संयंत्र भारत के इस्पात बाजार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस परियोजना के शीघ्र निर्माण के लिए राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।

भाषा योगेश अजय

अजय