Breaking News

तमिलनाडु चुनाव: कमल हासन DMK दफ्तर पहुंचकर सीट शेयरिंग समझौते पर कर सकते हैं हस्ताक्षर     |   मिडिल ईस्ट की स्थिति पर राष्ट्रपति ट्रंप से सार्थक बातचीत हुई: PM मोदी     |   अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने PM मोदी से फोन पर की बात, मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात पर हुई चर्चा     |   2025 में पाकिस्तान सबसे प्रदूषित देशों की लिस्ट में अव्वल     |   एम्स में भर्ती हरीश राणा का निधन     |  

एशियाई टीम स्क्वाश चैम्पियनशिप स्थगित

कराची, 23 मार्च (भाषा) इस्लामाबाद में अगले महीने होने वाली एशियाई टीम स्क्वाश चैम्पियनशिप खाड़ी में जारी संघर्ष के कारण स्थगित कर दी गई है ।

यह चैम्पियनशिप 14 से 18 अप्रैल के बीच होनी थी ।

एक अधिकारी ने बताया ,‘‘ एशियाई स्क्वाश महासंघ ने हमें बताया कि संघर्ष के कारण क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए इस समय यह टूर्नामेंट करा पाना संभव नहीं है ।’’

उन्होंने कहा कि हालात सुधरने पर पाकिस्तानी स्क्वाश महासंघ सितंबर में इसे करा सकता है ।

यह पूछने पर कि क्या भारतीय स्क्वाश महासंघ ने टीम भेजने पर मंजूरी दी थी, अधिकारी ने कहा कि टीमों की भागीदारी की पुष्टि एशियाई महासंघ देख रहा है ।

भाषा मोना आनन्द

आनन्द